मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर आज हड़ताल पर, सरकार भी हुई सख्त लगाया एस्मा Watch Video
सातवां वेतनमान न मिलने से नाराज मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बुधवार को काम बंद हड़ताल पर हैं।

भोपाल। सातवां वेतनमान न मिलने से नाराज मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बुधवार को काम बंद हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की आज की सामूहिक हड़ताल में प्रदेश के 13 मेडिकलों कॉलेज के करीब 3300 शिक्षक शामिल हैं। वहीं डॉक्टर्स की सामूहिक हड़ताल पर सरकार भी सख्त नजर आ रही है। डॉक्टरों की हड़ताल पर प्रदेश सरकार ने एस्मा लगा दिया है।
हड़ताल के दौरान ओपीडी, वॉर्ड और क्लास में डॉक्टर काम पर नहीं आएंगे। केवल इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। जिसके चलते ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें इसके पहले डॉक्टरों ने सरकार को हड़ताल टालने के लिए दो दिन का वक्त दिया था।
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के 220 मेडिकल टीचर्स भी आज के इस आंदोलन में शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर और जबलपुर समेत सात नए मेडिकल कॉलेज रतलाम, विदिशा, दतिया, खंडवा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी और शहडोल के मेडिकल कॉलेजों के टीचर्स सातवां वेतनमान और प्रमोशन के नियमों का लाभ नहीं मिलने के चलते हड़ताल कर रहे हैं।
मेडिकल टीचर्स की ये हैं मांग-
1-सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए।
2-मेडिकल रिएंबर्समेंट का लाभ दिया जाए।
3-मातृत्व अवकाश की मांग।
4-कार्य के घंटे निर्धारित हों।
5-ग्रेच्युटी की मांग।
6-2004 में लागू पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App