शौच के लिए बाहर गए युवक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए हमलावर, होने वाली है शादी
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 25 वर्षीय युवक के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। गुरुवार रात शौच के लिए बाहर गए युवक का प्राइवेट पार्ट अज्ञात हमलावरों ने काट लिया।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 25 वर्षीय युवक के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। गुरुवार रात शौच के लिए बाहर गए युवक का प्राइवेट पार्ट अज्ञात हमलावरों ने काट लिया। पीड़ित युवक की अगले ही हफ्ते शादी होने वाली है।
घटना की जांच कर रही पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक हमारे पास हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित अभी कुछ बोल सकने की हालत में नहीं है।
यह भी पढ़ें- बोफोर्स केस: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 12 साल बाद CBI ने खटखटाया SC का दरवाजा
इस वारदात के पीछे के कारण का भी पता नहीं चल सका है। पीड़ित गुरुवार को अपने घर से नित्य क्रिया के लिए बाहर गया हुआ था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जबर्दस्ती पकड़ लिया और प्राइवेट पार्ट को काट दिया।
हमलावर कटे हुए जननांग को अपने साथ लेते गए, जिससे सर्जरी की मदद से वापस से अंग को जोड़ने की संभावना भी नहीं रही। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं।
उन्होंने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। हम इस मामले में पीड़ित के बयान का इंतजार कर रहे हैं।' पीड़ित युवक की 6 फरवरी को शादी होने वाली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App