शादी से लौट रही वैन की जबरदस्त टक्कर, उड़ गए गाड़ी के परखच्चे, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर
शादी से लौट रही वैन और ट्रेलर के बीच आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें पांच की मौत और 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। मरने वालों में तीन महिला और एक 5 महीने की बच्ची शामिल है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 21 Feb 2019 9:21 AM GMT
राहुल शर्मा, उज्जैन। शादी से लौट रही वैन और ट्रेलर के बीच आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें पांच की मौत और 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। मरने वालों में तीन महिला और एक 5 महीने की बच्ची शामिल है।
हादसा आगर मार्ग पर तुलाहेडा जीरो पॉइंट के पास हुआ। वैन और ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है वैन में सवार लोग किसी शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी घायलों को उज्जैन के जिला अस्तपताल में भती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story