बोलेरो और ट्रक में जबदस्त भिड़ंत, बोलेरो के उड़े परखच्चे, 4 की मौत 2 मासूम बच्चे घायल Watch Video
इलाहाबाद मंनगवा नेशनल हाइवे बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं दो मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रीवा। इलाहाबाद मंनगवा नेशनल हाइवे बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं दो मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो सवार सभी लोग इलाहाबाद के रहने वाले हैं जो मैहर के माता रानी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद मंनगावा नेशनल हाइवे पर गंगेव चौकी के पास जैसे ही बोलेरो पहुंची सामने आ रही तेज रफ्तार ट्रक बोलेरो से भिड़ गई। दोनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें दो महिलाएं शामिल है और एक की अस्तपाल ले जाने के दौरान हो गई। घायलों में दो मासूूम बच्चे भी शामिल हैंं बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो से शव और घायलों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
बताया जाता है कि ट्रक रॉन्ग साइड में घुसा हुआ था जिसकी वजह से यह बड़ी घटना हुई। मृतकों में केवल चालक के पास से एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ। जिसमें नीरज सिंह पिता राजेश कुमार सिंह निवासी बगाई खुर्द इलाहाबाद लिखा हुआ है। वहीं अन्य लोगों का नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस खोज मृतकों संबंध में जानकारी जुटाने लगी है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में प्रेस लिखा हुआ था ऐसा लग रहा है मृतक परिवार मीडिया से जुड़े हुए लोग हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App