MP Budget 2019: तीखी नोंक झोंक के साथ शुरू हुई कार्यवाही
मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुई तीखी नोक झोंक के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा मप्र में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 20 Feb 2019 11:49 AM GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुई तीखी नोक झोंक के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा मप्र में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है।
इन पर मुख्मयंत्री कमलनाथ तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा लंबे समय के बाद भाजपा विपक्ष में बैठी है। भाजपा का सफर मंगलमय हो। विपक्ष हमें संविधान का पाठ न पढ़ाए।
वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ विशेषाधिकार भंग की सूचना देने की चेतावनी दी। बजट सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष में बैठे भाजपा विधायकों ने मंदसौर गोली कांड पर सरकार को घेरते हुए सदन की अवमानना का आरोप लगाया।
बता दें, सोमवार को मंदसौर गोली कांड और नर्मदा किनारे पौधरोपण के मामले को सही ठहराया गया था। मंगलवार को इस मामले में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों सदन के बाहर अलग अलग तरह की बातें कहीं थी। वहीं भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सदन की कार्यवाही प्रभावित कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश वित्त मंत्री तरुण भनोत आज विधानसभा में 77 हजार 186 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेखानुदान पेश करेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री चालू वित्तीय वर्ष की बची हुई अवधी के लिए 72 करोड़ रुपए से ज्यादा का तीसरा अनुपूरक अनुमान भी प्रस्तुत करेंगे।
सोमवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र में आज पहले दिन शासकीय काम होगा। इसके पहले सोमवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद आज के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh budget Madhya Pradesh budget 2019 Madhya Pradesh budget 2019 in hindi Madhya Pradesh cm Madhya Pradesh cm kamal nath Madhya Pradesh finance minister name Madhya Pradesh finance minister tarun bhramit Madhya Pradesh budget 2019-20 pdf Madhya Pradesh budget 2019-20 Madhya Pradesh budget 2019-20 in hindi Madhya Pradesh budget 2019-20 highlights Madhya Pradesh budget news mp budget news Madhya Pradesh Madhya Pradesh news Madhya Pradesh latest news Madhya Pradesh breaking news Madh
Next Story