Madhya Pradesh Budget 2019 : वित्त मंत्री भनोत कुछ ही देर में पेश करेंगे लेखानुदान
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है। वित्तमंत्री तरुण भनोत चार महीने के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में आम जनता को साधने की कोशिश सरकार करेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 18 Feb 2019 11:23 AM GMT Last Updated On: 18 Feb 2019 11:23 AM GMT
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है। वित्तमंत्री तरुण भनोत चार महीने के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में आम जनता को साधने की कोशिश सरकार करेगी।
विपक्ष सरकार को किसानों के कर्जमाफी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर सकती है। यह लेखानुदान करीब 89 हजार करोड़ रुपए का होगा। वित्त मंत्री तरुण भनोत अगले वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों का खर्च चलाने के लिए यह लेखानुदान पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस लेखानुदान में सबसे ज्यादा बजट किसानों के लिए दिया जाएगा।
इसके अलावा युवाओं और कर्मचारियों के लिए भी कुछ जरूरी प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सोमवार को तीसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया जाना है, जो करीब चार हजार करोड़ रुपए का होगा।
वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की वजह से राज्य सरकार वार्षिक बजट पेश नहीं कर रही है। इस कारण लेखानुदान लाया जा रहा है। लेखानुदान से आशय ये है कि सरकार अगले कुछ महीनों के लिए बजट से पैसे उधार ले रही है, जब बजट पेश होगा तो लेखानुदान की राशि कम कर दी जाएगी।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कमलनाथ सरकार का बजट प्रदेश की आम जनता को राहत देने वाला होगा। वहीं बीजेपी विधायक विश्वास सारंग का कहना है कि बजट जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आने वाला है। क्योंकि सरकार ने जो वादे पहले किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Budget 2019 MP Budget 2019 MP Budget 2019-20 madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य प�
Next Story