देश में तीसरा और प्रदेश में पहला पिंक स्टेशन होगा मदन महल, आज से महिलाकर्मियों के हाथ होगी स्टेशन की कमान
विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के मदन महल स्टेशन की कमान महिला शक्ति के हाथों सौंपने जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 8 March 2019 9:44 AM GMT
संजय साहू, जबलपुर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के मदन महल स्टेशन की कमान महिला शक्ति के हाथों सौंपने जा रहा है। प्रदेश का पहला और देश का तीसरा पिंक स्टेशन मदन महल को आज से 24 घंटे महिला रेल कर्मी संभालेंगी। रेलवे स्टेशन मास्टर आरती होंगी।
इस स्टेशन पर दो दर्जन से अधिक सिर्फ महिला अधिकारी और कर्मचारी ही काम करेंगी। वहीं महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला अधिकारी और कर्मचारी यहां पिंक ड्रेस में नजर आएंगीं।

सुबह 11 बजे होगी घोषणा
महिला दिवस पर मदन महल स्टेशन में अपर मंडल रेल प्रबंधक अंजू मोहनपुरिया द्वारा मदन महल स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस स्टेशन पिंक स्टेशन घोषित किया जाएगा। साथ ही रेल मंडल प्रबंधक महिला रेल कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर प्लेटफार्म क्रमांक छह पर महिला कर्मियों के कक्ष का भी औपचारिक उद्घघाटन करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Pink Pink Booth WCR Jabalpur News Madan Mahal Railway Station madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य �
Next Story