Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Loksabha Election 2019: अमित शाह ने अनिल जैन को ​MP में दी अहम जिम्मेदारी, यूपी मंत्री स्वतंत्र सिंह को बनाया प्रभारी

Loksabha Election 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया। विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। लिहाजा पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सबसे करीबी अनिल जैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Loksabha Election 2019: अमित शाह ने अनिल जैन को ​MP में दी अहम जिम्मेदारी, यूपी मंत्री स्वतंत्र सिंह को बनाया प्रभारी
X

भोपाल। Loksabha Election 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया। विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। लिहाजा पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सबसे करीबी अनिल जैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अनिल जैन अब मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर समन्वय का काम देखेंगे और सीधे अमित शाह को रिपोर्ट करेंगे। बता दें जैन वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं। अमित शाह को आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल चुनावों को लेकर भाजपा की अहम बैठक के लिए भी अनिल जैन भोपाल में हैं। उन्हें प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों का काम सौंंपा गया है।
हालांकि दोनों ही प्रदेशों में भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान जोरदार झटका लगा है। बावजूद इसके पार्टी प्रमुखों का मानना है विधानसभा चुनाव में हुई हार का लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि विधानसभा चुनावों में प्रदेश सरकार के खिलाफ एंटी इन्कम्बंसी का असर था।
अनिल जैन को जहां प्रभारी बनाया गया है वहीं यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश का प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है।
इन सब में बड़ी बात यह है कि अनिल जहां अमित शाह के करीबी हैं वहीं प्रदेश प्रभारी स्वतंत्री सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास माने जाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story