कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद सियासी हलचल तेज, नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने कहा- कमलनाथ सरकार मप्र में जल्दी अपना पिंडदान कराएगी
कर्नाटक में मंगलवार को कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है।

भोपाल। कर्नाटक में मंगलवार को कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद भाजपा दिग्गजों के बयानों और ट्वीट के जरिए कमलनाथ सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तो यहां तक बयान दे डाला कमलनाथ सरकार जल्दी अपना मध्यप्रदेश में पिंडदान कराएगी। यहां भी कांग्रेस का कर्नाटक जैसा हाल होगा। वहीं उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर यह भी कहा कि 'राजनीति में जो ये सोचते है कि मैनेजमेंट से सरकारें चलती है उनके वहम दूर करने के लिए कर्नाटक सरकार का फ्लोर टेस्ट में गिर जाना एक जीता जागता उदारहण है। सरकार मैनेजमेंट से नही विश्वास के दम पर चलती है।'
राजनीति में जो ये सोचते है कि मैनेजमेंट से सरकारें चलती है उनके वहम दूर करने के लिए कर्नाटक सरकार का फ्लोर टेस्ट में गिर जाना एक जीता जागता उदारहण है। सरकार मैनेजमेंट से नही विश्वास के दम पर चलती है।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 23, 2019
अपने दूसरे ट्वीट में तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 'गोवा से होते हुए कर्नाटक पहुंचकर राजनीतिक मानसून आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक में भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन भी ठगबंधन साबित हुआ।'
गोवा से होते हुए कर्नाटक पहुँचकर राजनीतिक मानसून आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक में भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन भी ठगबंधन साबित हुआ।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 23, 2019
बता दें कर्नाटक में चल रहा नाटक मंगलवार को खत्म हो गया है। एचडी कुमारस्वामी ने आज कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया जिसमें वे बहुमत साबित करने में असफल रहे। विश्वासमत के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि भाजपा के पक्ष में 105 वोट पड़े है। इसी के साथ ही 14 के भीतर ही कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई।
कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भजपा) के खेमें में खुशी का माहौल है। सरकार गिरने के बाद कर्टनाक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। खबर है कि भाजपा दो दिनों में कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई वाला से मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App