कांग्रेस नेताओं ने शिवराज को सौंपे किसान कर्जमाफी के दस्तावेज, शिवराज बोले- 23 मई को पता चलेगा कौन सच्चा कौन झूठा Watch Video
मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर सियासत कम होने की जगह और बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां भाजपा कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर लगातार कमलनाथ सरकार को घेर रही है। वहीं, आज मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुखिया शिवराज सिंह चौहान को किसानों के कर्जमाफी के दस्तावेज सौंपे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर सियासत कम होने की जगह और बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां भाजपा कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर लगातार कमलनाथ सरकार को घेर रही है। वहीं, आज मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुखिया शिवराज सिंह चौहान को किसानों के कर्जमाफी के दस्तावेज सौंपे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के मंत्री और कई नेताओं का काफिला शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचा और प्रदेश के 21 लाख किसानों की कर्ज माफी की सूची सौंपी।
वहीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के निवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। शिवराज सिंह ने किसानों के कर्ज मांफी के कांग्रेस द्वारा दिये गये पत्र तो ले लिए। लेकिन पत्र लेने के बाद शिवराज बोले कांग्रेसियों से 23 तारीख को पता चलेगा कौन सच्चा है और कौन झूठा। किसान कर्जमाफी के दस्तावेज सौंपने के साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने कहा- कर्जमाफी के मुद्दे पर अब झूठ मत फैलाईये शिवराज सिंह चौहान। इस दौरान कमलनाथ सरकार के मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे।
पूर्व सीएम ने किया पलटवार
किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज सौंपे जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझे कृषि विभाग की किसानों की सूची भिजवाई है। आप बैंकों की सूची दीजिये, कर्ज़ माफ तो बैंक करेंगे। केवल माहौल बिगाड़ने और किसानों को भ्रमित करने से कुछ नहीं होगा। शिवराज सिंह ने कहा- केवल सूची बढ़ा देने से कर्ज़ा माफ नहीं हो सकता है।
शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- कर्ज़ा माफ नहीं हुआ है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। जब तक बैंकों को सरकार पैसा नहीं देगी, कर्ज़ माफ नहीं होगा। राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब कह रहे हैं कि ये कर्ज़ा माफ करेंगे, वो कर्ज़ा माफ करेंगे। वादा, सबका कर्ज़ा माफ करने का था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App