आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, कार्यकर्ता को 11,500 और सहायिका को 6,500 रुपये मिलेगा मानदेय
प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी करने बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने कार्यकर्ताओं के मानदेय 1500 रुपए बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है।

भोपाल। प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी करने बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने कार्यकर्ताओं के मानदेय 1500 रुपए बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। अब आंगवबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10,000 की 11,500 और आंगनबाड़ी सहायकओं को 5000 की जगह 6500 रुपए मिलेंगे। यह बड़ा हुआ मानदेय 1 जुलाई से दिया जाएगा।
बता दें इसके पहले शुक्रवार को कमलनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों को जनवरी 2019 से बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा।मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया था। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App