कमलनाथ कैबिनेट बैठक आज, OBC आरक्षण बढ़ाने पर लग सकती है मुहर Watch Video
कमलनाथ सरकार ने आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें से कई प्रस्तावों पर मुहर भी लग सकती है। कैबिनेट के बाद सीएम कमलनाथ विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें से कई प्रस्तावों पर मुहर भी लग सकती है। कैबिनेट के बाद सीएम कमलनाथ विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।
इस बैठक में ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़कार 27 प्रतिशत करने संबंधित विधेयक पर मुहर लग सकती है जिसे मानसून सत्र लाया जाएगा। सिंचाई परियोजनाओं में किसानों की भागीदारी पर चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग के निशुल्क गणवेश प्रदाय योजना की संक्षेपिका जैसे कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। लग्जरी गाड़ियों पर टैक्स बढ़ाने पर भी प्रस्ताव आ सकता है।
साथ ही पहली से आठवीं तक के बच्चों को इस बार यूनिफॉर्म के नगद पैसे मिल सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट बैठक में लगभग एक दर्जन नए प्रस्तावों को चर्चा के बाद पास किया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App