Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MP News: कमलनाथ की कैबिनेट बैठक शुरू, पोषण आहार व्यवस्था के साथ लग सकती है कई प्रस्तावों पर मुहर

विद्युत मंडल के शक्ति भवन में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश स्थापना के बाद यह दूसरा मौका होगा जब जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो रही है।

MP News: कमलनाथ की कैबिनेट बैठक शुरू, पोषण आहार व्यवस्था के साथ लग सकती है कई प्रस्तावों पर मुहर
X
जबलपुर। विद्युत मंडल के शक्ति भवन में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश स्थापना के बाद यह दूसरा मौका होगा जब जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के शुरुआती चार महीनों का खर्च चलाने के लिए 18 फरवरी को विधानसभा में पेश होने वाले लेखानुदान को मंजूरी दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है लेखानुदान लगभग 50 से 60 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है।
बैठक में तीसरे अनुपूरक बजक प्रस्ताव आएगा। अनुमानत: यह अनुपूरक बजट 2 से 4 हजार करोड़ रुपए के आसपास होगा। साथ ही बिना खर्चे वाली और बड़े वर्ग को प्रभावित करने वाली कुछ योजनाओं की घोषणा भी हो सकती है।
कलेक्टर के अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव
कैबिनेट बैठक में कलेक्टर के अधिकार बढ़ाने का भी प्रस्ताव आएगा। मोबाइल टॉवर लगाने की अनुमति टेलीकॉम कंपनियों को अब तक राज्य स्तर से लेनी होती थी। लेकिन अब जिलों में कलेक्टर तय करेंगे कि कहां-कितने मोबाइल टॉवर लगेंगे और इसकी अनुमति भी कलेक्टर ही देंगे।
पोषण आहार व्यवस्था छह महीने बढ़ाई जाएगी
शॉर्ट टर्म टेंडर के जरिए फिर से ठेकेदारों से पोषण आहार खरीदने और बांटने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस व्यवस्था को छह महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। बता दें पिछली सरकार ने पोषण आहार वितरण के लिए नई व्यवस्था तैयार करने का फैसला किया था। जिसके चलते पोषण आहार तैयार करने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आठ प्लांट लगाए जाने थे, लेकिन देवास को छोड़कर किसी प्लांट का काम पूरा नहीं हुआ है।
चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों की सेवा वृद्धि
चुनाव कार्य में लगे करीब 1500 अधिकारियों कर्मचारियों की छह महीने के लिए सेवा वृद्धि का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार चुनाव आयोग से अनुमति लेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story