मध्य प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर, राज्य सरकार से की ये मांगें
मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने MBBS डॉक्टरों के बराबर वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांग को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Aug 2018 2:14 PM GMT Last Updated On: 9 Aug 2018 2:14 PM GMT
मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक हॉस्पीटल के जूनियर डॉक्टरों ने MBBS डॉक्टरों के बराबर वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांग को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें समान काम के लिए क्यों नहीं समान वेतन दिया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग नहीं मानी जायेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: राज्यसभा उपसभापति चुनाव 2018: पीएम मोदी ने हरिवंश को दी बधाई, कहा- 'अब सब कुछ हरि भरोसे'
इन डॉक्टरों को वेतन भत्ते के रूप में 23 हजार रुपये दिया जाता है जबकि उत्तर प्रदेश में इसी काम के 62 हजार रुपये मिलते हैं। इसी बात से खफा जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल बुलाई है।
बताते चलें कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल में ही गांधी मेडिकल कॉलेज और सभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के मानदेय में 15 हजार रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद से आयुर्वेदिक कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
डॉक्टरों ने बताया कि पढ़ाई के लिए फीस लगातार बढ़ाई जा रही है जबकि काम के लिए मानदेय नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टरों के पद खाली हैं। सरकार ने 700 डॉक्टरों की भर्ती का आश्वासन दिया है मगर पूरा नहीं किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story