Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

धार में मिट्टी धंसने से कुएं में गिरी जेसीबी, दो लोग दबे, एक की मौत

मध्यप्रदेश धार जिले के बदनावर के पास कुए का भराव कराते समय शुक्रवार को जेसीबी अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई मौके पर भीड़ लग गई।

धार में मिट्टी धंसने से कुएं में गिरी जेसीबी, दो लोग दबे, एक की मौत
X

मध्यप्रदेश धार जिले के बदनावर के पास कुए का भराव कराते समय शुक्रवार को जेसीबी अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई मौके पर भीड़ लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार बदनावर थाने के बोरदा गांव में शुक्रवार शाम को जेसीबी से कुएं की खुदाई की जा रही थी। उसी दौरान अचानक मिट्टी धंसने से जेसीबी समेत दो लोग कुएं के अंदर मशीन के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात में ही 2 पोकलेन मशीन की मदद से जेसीबी और दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने के कारण बीच में ही रेस्क्यू बंद कराना पड़ा।

जिसके बाद प्रशासन ने आज सुबह होते ही एक फिर रेस्क्यू किया जिसमें एक व्यक्ति को निकाला जा सका लेकिन उसकी मौत हो गई थी। अभी भी जेसीबी के साथ एक व्यक्ति ओर दबा है जिसे पुलिस निकालने की कोशिश कर रही है। कुएं में दबे दोनों व्यक्ति तार सिंह और जगदीश कुएं के भराव का काम कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story