सुबह-सुबह होटल में लगी आग, लापरवाह स्टाफ को सफाई कर्मचारियों ने अलाउंस कर दी जानकारी, लोगों ने कूद कर बचाई जान See Photo
जेल रोड स्थित बाबा होटल में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। होटल प्रबंधन की लापरवाही देखिए होटल स्टाफ को पता ही नहीं चला कि होटल में आग लगी है। फिलहाल मौके पर पहुंची 4 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया है।

इंदौर। जेल रोड स्थित बाबा होटल में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। होटल प्रबंधन की लापरवाही देखिए होटल स्टाफ को पता ही नहीं चला कि होटल में आग लगी है। फिलहाल मौके पर पहुंची 4 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
आग लगने की जैसे ही जानकारी होटल में ठहरे लोगों को मिली खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाकर भागने लगे। आग की लपटें होटल की पहली मंजिल तक पहुंच गई थी। जिसके बाद घबराए लोग खिड़की से निकल कर पास बनी पुरानी इमारत में किसी तरह पहुंचे।
आग इतनी तेजी से फैली की कुछ लोग अंदर ही फंस गए और फिर वह जान बचाने के लिए उपर से ही दूसरी बिल्डिंग को लांघ बाहर निकले।
आज सुबह जब नगर निगम के सफाई कर्मचारी सड़क सफाई करने निकले तो उन्होंने होटल के अंदर बाहर निकला धुंआ देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत नगर निगम की अलाउंस करने वाली गाड़ी से स्पीकर पर होटल में आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद स्टाफ के लोगों को जानकारी हुई।
अफरा तफरी में होटल की खिड़की तोड़कर लोगों को बाहर निकाल गया। वहीं कुछ लोग उपर से ही दूसरी बिल्डिंग लांघ कर बाहर निकले। अगर सफाई कर्मचारियों ने आग देखने के बाद समय रहते सुझबूझ नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App