फिर एक रिश्ता शर्मसार, जबलपुर में 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में शख्स गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स पर अपनी ही 12 साल की बेटी से रेप करने का आरोप लगा है।

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स पर अपनी ही 12 साल की बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। मामला जबलपुर के थाना पनागर के ग्राम खरौंद का है जहां एक महिला ने रविवार देर रात अपनी बेटी के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति उसकी 12 साल की सगी बेटी के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है।
महिला ने रिपोर्ट में कहा उसका पति राजेन्द्र पटेल अपनी सगी 12 साल की बेटी के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। जब भी इसका उन लोगों ने विरोध किया वह जान से मारने की धमकी देता था। वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पीड़ित लड़की के मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App