सहायक सीमित प्रबंधक हेतराम के घर छापा, लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने की कार्रवाई
मध्यप्रदेश के कटनी के विलायतकला आदिम जाति सेवा सहकारी सीमित में पदस्थ सहायक प्रबंधक हेतराम पटेल के यहां आज सुबह अचानक लोकायुक्त टीम छापा मारा। सुबह से चल रही कार्रवाई में टीम संपत्ति की जांच करने में जुटी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 6 March 2019 12:51 PM GMT
शैलेंद्र चतुर्वेदी, कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी के विलायतकला आदिम जाति सेवा सहकारी सीमित में पदस्थ सहायक प्रबंधक हेतराम पटेल के यहां आज सुबह अचानक लोकायुक्त टीम छापा मारा। सुबह से चल रही कार्रवाई में टीम संपत्ति की जांच करने में जुटी है।
हेतराम पटेल लंबे समय से सहायक सीमित प्रबंधक विलायतकला सोसाइटी में पदस्थ थे तथा इनका पुत्र आशीष पटेल भी इसी सोसायटी मे सेल्स मैन पर पदस्थ है। लोकायुक्त टीम ने सुबह सहायक प्रबंधक के देवरी गांव स्थित घर में छापामारी कर कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त डी.एस.पी. जे.पी.वर्मा ने बताया कि सहायक प्रबंधक की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी, प्रारंभिक जांच में जमीन, चार पहिया गाड़िया और सोना चांदी के जेवर होने की पुष्टि की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- jabalpur lokayukt team lokayukta Katni News lokayukta raid madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य प्
Next Story