दूसरे युवक से प्रेम करने की मिली सजा, पति को पत्नी को कंधे पर बैठा घुमाया पूरा गांव, मामला भील पंचायत का
एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार करने की सजा के तौर पर पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है।

झाबुआ। एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार करने की सजा के तौर पर पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इसका निर्णय वहां की भील पंचायत ने लिया।
थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम देवली में रिश्तेदारों और गांववालों ने पति को महिला के कंधों पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया। वहीं उसके आसपास दर्जनों लोग कुर्राटियां यानी शोर मारते हुए नाच रहे थे। शनिवार को घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के पास पहुंचा तो वह भी हरकत में आई और अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे।
#WATCH Madhya Pradesh: Villagers force a woman to carry her husband on her shoulders as a punishment in Devigarh, Jhabua allegedly for marrying a man from a different caste. (12.4.19) pic.twitter.com/aNUKG4qX7p
— ANI (@ANI) April 13, 2019
वीडियो की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने कहा है कि महिला को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वीडियो को ही माध्यम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये पता चल गया है कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है। घटनाक्रम क्यों हुआ, ये जानकारी भी अभी नहीं लगी है। महिला संबंधित मामला है, इसलिए पहचान उजागर नहीं की जा सकती।
भील पंचायत की परंपरा
आदिवासी समाज में भील पंचायत का काफी महत्व है। अक्सर विवाद तभी पुलिस या कचहरी तक जाते हैं, जब इन पंचायतों में निराकरण नहीं हो पाता। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ये भी इसी तरह का मामला है। महिला पर आरोप है कि वो पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। गांव वाले उसे ढूंढकर ले आए और पति के सुपुर्द किया।
इसके पहले बाकायदा सैकड़ों लोगों के बीच पंचायत बैठी। आरोप सुनाए गए और सजा का ऐलान हुआ। उस पर अमल भी किया गया। यह सजा शुक्रवार को दी गई थी। दो साल पहले खेड़ी गांव में पंचायत ने ऐसी ही सजा एक महिला को सुनाई थी।
ऐसी ही एक घटनाक्रम पिटोल के पास खेड़ी गांव में दो साल पहले हुआ था। यहां भी एक महिला को प्रेमी के साथ चले जाने के कारण पंचायत ने बिलकुल ऐसी सजा सुनाई थी। तब भी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण बनाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App