मध्यप्रदेश समाचार : 31 मार्च तक कर्ज जमा करने वाले किसानों के खाते में भी वापस राशि डालेगी सरकार
मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का लाभ जिले के लगभग 48 हजार किसानों को मिलेगा। इन किसानों के आधार फीडिंग का काम प्रारंभ हो गया है। इसी आधार पर सूची तैयार होगी, जो अगले सप्ताह ग्राम पंचायत भवन पर सूची चस्पा की जाएगी। प्रारंभिक सर्वे में जिन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा उनका सरकार 220 करोड़ का कर्ज माफ करेगी।

X
टीम डिजिटल /हरिभूमि भोपालCreated On: 13 Jan 2019 4:18 PM GMT Last Updated On: 13 Jan 2019 4:18 PM GMT
जावेद खान, ग्वालियर। मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का लाभ जिले के लगभग 48 हजार किसानों को मिलेगा। इन किसानों के आधार फीडिंग का काम प्रारंभ हो गया है। इसी आधार पर सूची तैयार होगी, जो अगले सप्ताह ग्राम पंचायत भवन पर सूची चस्पा की जाएगी। प्रारंभिक सर्वे में जिन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा उनका सरकार 220 करोड़ का कर्ज माफ करेगी।
कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होना है। कर्जमाफी किसानों के नाम की सूची 15 जनवरी को ग्राम पंचायतों में होगी। 26 जनवरी को ग्राम सभा में किसानों के नाम पढ़कर बताए जाएंगे। 5 फरवरी तक आधार पर आवेदनों की जांच करेगी। इसके बाद 25 फरवरी से किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि यह किसानों की संख्या और राशि सहकारी बैंकों के किसानों की है। कर्ज माफी के लिए राष्ट्रीकृत बैंकों से भी संपर्क किया गया है उनकी सूची आ जाएगी। उसके आधार पर किसानों की संख्या भी बढ़ जाएगी साथ ही जिले में लगभग 500 करोड़ का कर्ज माफी माना जा रहा है।
इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुलाई है साथ ही उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने 31 मार्च 2018 तक कर्ज जमा कर दिया था उनका भी कर्ज वापस उनके खाते में किया जाएगा और ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नही मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story