सरकारी अधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल, ऐसे बचाई सांप की जान, सुनेंगे तो आप भी रह जाएंगे हैरान Watch Video
आज जहां इंसान की नजर में किसी के जान की कोई कीमत नहीं रह गई। वहीं इंदौर के आयकर विभाग में कार्यरत सरकारी अधिकारी ने सांप की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

इंदौर। आज जहां इंसान की नजर में किसी के जान की कोई कीमत नहीं रह गई। वहीं इंदौर के आयकर विभाग में कार्यरत सरकारी अधिकारी ने सांप की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, इस आयकर विभाग के अधिकारी शेरसिंह गिन्नारे ने एक घायल सांप के मुंह में स्ट्रॉ डालकर खुद दूसरे सिरे से स्ट्रॉ के जरिए अपने मुंह से सांप के मुंह में पानी डाल और फिर उसे उल्टी कराकर उसकी जान बचाई।
पूरा मामला शनिवार को इंदौर के झलारिया गांव के बिरला स्कूल का है जहां लोगों ने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। घबराए कर्मचारियों ने डर की वजह से सांप पर कीटनाशक (कीटों का मारने वाला जहर) फेंक दिया। कीटनाशक के प्रभाव से सांप बेहोश हो गया और वहीं सुस्त पड़ गया।
सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि आयकर विभाग के अफसर शेर सिंह गिन्नारे सांप पकडऩे में माहिर हैं। गांव वालों ने तुरंत आयकर अधिकारी से संपर्क किया जिसके बाद वो स्कूल पहुंचे।
शेर सिंह गिन्नारे ने स्कूल पहुंचकर तुरंत सांप का इलाज शुरू किया। गिन्नारे ने कोल्डड्रिंक पीने वाले स्ट्रॉ की मदद से खुद के मुंह में पानी रखकर स्ट्रॉ के दूसरे सिरे से सांप के मुंह में पानी छोड़ा और धीरे-धीरे दबाव बनाने लगे। दबाव में सांप ने उल्टियां कर दी, जिससे जहरीला कीटनाशक बाहर निकल गया और सांप की जान बच गई। इसके बाद कुछ देर तक सांप को ठंडे पानी में रखकर शेर सिंह उसे जंगल में छोड़ आए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App