Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्‍यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, जल्द बढ़ सकता है तीन फीसदी महंगाई भत्ता

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने जा रही है।

मध्‍यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, जल्द बढ़ सकता है तीन फीसदी महंगाई भत्ता
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने जा रही है। तीन प्रतिशत डीए की वृद्धि के लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर विभागीय मंत्री को पहुंचा दिया है। जल्द ही प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा। बता दें कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों का लंबित दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। इसे मिलाकर कर्मचारियों का डीए नौ प्रतिशत हो गया है। यह डीए एक जुलाई 2018 से बढ़ाया गया था और जुलाई से फरवरी 2019 तक का एरियर भविष्य निधि खाते में जमा करा दिया गया था।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story