Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश समाचार : नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगी मुहर, गोपाल भार्गव बने नेता प्रतिपक्ष

मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष का चयन हो गया है।

मध्यप्रदेश समाचार : नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगी मुहर, गोपाल भार्गव बने नेता प्रतिपक्ष
X

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष का चयन हो गया है। बीजेपी नेता गोपाल भार्गव को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। भोपाल में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में सर्वसम्मति से गोपाल भार्गव को विधायक दल का नेता चुना गया। बता दें कि 1985 में अपना पहला चुनाव जीते गोपाल भार्गव लगातार लगातार आठ बार जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। भार्गव ने मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में 15 साल तक कैबिनेट मंत्री पद भी संभाला है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story