हार के बाद 4 कांग्रेस पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा कहा - 'जनता को नहीं उन पर विश्वास' Watch Video
देश में प्रधानमंत्री मोदी का जादू चला और चारों तरफ भाजपा की फतह हुई। कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे रहे हैं।

दमोह। देश में प्रधानमंत्री मोदी का जादू चला और चारों तरफ भाजपा की फतह हुई। कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की शनिवार को जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में दमोह नगरपालिका के अलग अलग वार्डो के कांग्रेस से निर्वाचित 4 पार्षदों ने समीक्षा बैठक में अपने इस्तीफा दे दिया। चारों पार्षदों ने लोकसभा चुनाव में अपने अपने वार्ड में कांग्रेस के पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल ठाकुर को इस्तीफा सौंप दिया। अध्यक्ष ने इस्तीफा पार्टी फोरम के सामने भेजने की बात कही है।
लोकसभा चुनाव में दमोह शहर के सभी बार्डों में कांग्रेस की हार हुई है जिससे कांग्रेसी पार्षद आहत और अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफे सौपें हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि नपा चुनाव को चार माह शेष बचे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा देना स्टंट मात्र है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App