मध्यप्रदेश समाचार: ममता पर जमकर बरसे मामा, कहा - वंदेमातरम् की धरती पर लोकतंत्र का गला क्यों घोंटा जा रहा है
केंद्र सरकार और ममता के बीच विवाद के बाद अब एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा है कि आखिर ममता को डर किससे है। उन्होंने कहा है, "संविधान सभी राजनीतिक पार्टियों को जनता के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति देता है। ममता जी किससे डरती हैं?

भोपाल। केंद्र सरकार और ममता के बीच विवाद के बाद अब एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा है कि आखिर ममता को डर किससे है। उन्होंने कहा है, "संविधान सभी राजनीतिक पार्टियों को जनता के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति देता है। ममता जी किससे डरती हैं? मेरी कल ब्रह्मपुर में रैली है लेकिन मुझे सूचना मिली है कि मेरे हेलिकॉप्टर और रैली के स्थान के लिए मंजूरी अभी तक नहीं दी गई है।"
वंदेमातरम् की धरती को यह क्या हो गया! क्यों यहां लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सभा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सामान्य व्यक्ति को भी हमारा संविधान देता है। सुश्री ममता बैनर्जी चाहे जितनी कोशिश कर लें, बंगाल में जीत लोकतंत्र की होगी। pic.twitter.com/ET6c70GLGk
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 5, 2019
इसके साथ ही शिवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि वंदेमातरम् की धरती को यह क्या हो गया! क्यों यहां लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सभा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सामान्य व्यक्ति को भी हमारा संविधान देता है। सुश्री ममता बैनर्जी चाहे जितनी कोशिश कर लें, बंगाल में जीत लोकतंत्र की होगी। बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App