CM कमलनाथ ट्वीट कर कहा- शीला जी का जाना राजनैतिक क्षति जो कोई पूरी नहीं कर सकता, पूर्व CM शिवराज ने भी जताया शोक
शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश मुखिया कमलनाथ ने ट्वीट कर शीला जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं।

भोपाल। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिनका आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक शीला दीक्षित को एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश मुखिया कमलनाथ ने ट्वीट कर शीला जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं। शीला जी का निधन ऐसी राजनैतिक क्षति है जो कोई पूरी नहीं कर सकता। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूँ,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 20, 2019
उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।#RipSheilaDixit
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर कहा, केरल की पूर्व राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय श्रीमती शीला दीक्षित के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। आपको सदैव कुशल प्रशासक और मृदुभाषिणी के रूप में याद किया जायेगा।
केरल की पूर्व राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय श्रीमती शीला दीक्षित के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। आपको सदैव कुशल प्रशासक और मृदुभाषिणी के रूप में याद किया जायेगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 20, 2019
31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में जन्मी शीला दीक्षित दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं हैं। साल 2014 में शीला दीक्षित को केरल का गवर्नर बनाया गया था। हालांकि, उन्होेंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं। लेकिन उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
पीसी चाको ने कहा था आराम कीजिए
गौरतलब है कि दिल्ली के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित के साथ हुए विवाद के बाद उन्हे मश्विरा दिया था कि आपकी तबीयत खराब है आप आराम कीजिए इसकी आफको जरूरत है। इसके बाद कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर आ गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App