पिता के निधन पर कैलाश विजयवर्गीय को गले लगा भावुक हुए शिवराज, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज नेता Watch Video
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान के निधन के बाद रविवार को उनके घर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय जब वहां पहुंचे तो शिवराज सिंह उन्हें गले लगाकर भावुक हो गए।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान के निधन के बाद रविवार को उनके घर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय जब वहां पहुंचे तो शिवराज सिंह उन्हें गले लगाकर भावुक हो गए। सीएम कमलनाथ और मंत्री जयवर्धन सिंह शिवराज के घर परिवार को सांत्वना दी।
बता दें प्रेम सिंह चौहान (85 वर्ष) का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पूर्व ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था। जहां उनका दुखद निधन हो गया।
शिवराज सिंह मुंबई पहुंचे और देर रात अपने पिता का पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह के निवास पर पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, विवेक तंखा, जयवर्धन सिंह एवं अन्य कांग्रेस नेता भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
भाजपा नेताओं का लगा तांता
शिवराज सिंह के निवास पर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। उमाभारती, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App