मध्य प्रदेश समाचार : गोरखपुर एक्सप्रेस में 20 से ज्यादा यात्री फूड पॉइजनिंग के शिकार, अंडा बिरयानी खाने से बिगड़ी तबीयत
त्रिवेंद्रम से गोरखपुर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12512 में गुरुवार देर शाम फ़ूड पाइजनिंग से 20 से ज्यादा यात्रियों की हालत खराब हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 15 March 2019 8:17 AM GMT
बैतूल। त्रिवेंद्रम से गोरखपुर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12512 में गुरुवार देर शाम फ़ूड पाइजनिंग से 20 से ज्यादा यात्रियों की हालत खराब हो गई। सूचना मिलने पर बीमार यात्रियों के इलाज के लिए नागपुर स्टेशन पर रेलवे के डाक्टरों की एक टीम ने सभी यात्रियों का चेकअप किया। ट्रेन में सवार यात्री का कहना है की अंडा बिरयानी खाने के दो घंटे बाद इन यात्रियों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी थी।
डॉक्टरों के चेकअप और प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। बैतूल के आमला स्टेशन पर भी यात्रियों की सेहत की जानकारी ली गई। यात्रियों की हालत सामान्य बतायी जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम गोरखपुर एक्सप्रेस जैसे ही नागपुर के करीब पहुंची यात्रियों को पेट में दर्द, उल्टी और मितली की शिकायत करने लगे। शिकायत के बाद नागपुर रेलवे स्टेशन पर छह डाक्टरों के दल ने सभी यात्रियों का उपचार किया। बीमार हुए यात्री ट्रेन के एस 7, 8 और 9 के बताए जा रहे हैं।
रेलवे के सहायक वाणिज्यिक प्रबन्धक राव ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री स्वस्थ हैं। रेलवे के नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनिल वाल्डे ने बताया कि एस 7,8 और 9 में हुई इस समस्या के बाद 5 बजकर 24 मिनट पर गाड़ी नागपुर पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टरों ने यात्रियों का उपचार किया। यात्रियों को ओआरएस के पॉकेट दिए गए। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अंडा बिरयानी देने के बाद यह समस्या सामने आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Food Poisoning Gorakhpur Express treatment in Nagpur itarsi station गोरखपुर एक्सप्रेस फूड पॉइजनिंग इटारसी स्टेशन बैतूल स्टेशन madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्र�
Next Story