मध्यप्रदेश समाचार: हमीदिया में पहली बार हुई पम्प बीटिंग हार्ट बाइपास सर्जरी, ऐसा ऑपरेशन करने वाला बना प्रदेश का पहला अस्पताल
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में पहली बार 55 वर्षीय मरीज प्रेमनारायण की ऑफ पम्प बीटिंग हार्ट बाइपास सर्जरी हुई। अस्पताल में कैथ लैब खुलने के बाद यह पहली सर्जरी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 2 Feb 2019 1:13 PM GMT
भोपाल। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में पहली बार 55 वर्षीय मरीज प्रेमनारायण की ऑफ पम्प बीटिंग हार्ट बाइपास सर्जरी हुई। अस्पताल में कैथ लैब खुलने के बाद यह पहली सर्जरी है।
हमीदिया प्रदेश का ऐसा ऑपरेशन करने वाला पहला अस्पताल बन गया है। बैरागढ़ निवासी प्रेमनारायण को चार हफ्ते पहले गंभीर चेस्ट पेन के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। ईसीजी एवं ईको कार्डियोग्राफी जांच में उनको हार्ट अटैक (एंटीरियर लेटरल वॉल) डॉयग्नोस हुआ।
मरीज को तुरंत खून पतला करने की दवाई दी गई। तकलीफ ठीक होने के बाद हृदय रोग चिकित्सक डॉ आरएस मीणा द्वारा की गई एन्जियोग्राफी में हृदय के तीन धमनियां चोक मिलीं। तीन धमनियां चोक होने के कारण एन्जियोप्लास्टि संभव नहीं थी।
इसलिए कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ प्रवीण शर्मा ने कार्डियक एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष से मशवरा सर्जरी के लिए अस्पताल भेजा। सफल सर्जरी के बाद प्रेमनारायण के स्वास्थ्य में काफी सुधार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story