मध्यप्रदेश समाचार: गायों के अंंतिम संस्कार के लिए बनेगा गौ मुक्ति धाम!, ऐसा हुआ तो देश का पहला शहर होगा भोपाल
राजधानी नगर निगम गायों के अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम बनाने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसका निर्माण कब शुरू होगा और कहां बनाया जाएगा। इस संबंध कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं। बता दें अगर ऐसा हुआ तो भोपाल, देश में गायों का अंतिम संस्कार करने वाला पहला शहर बन जाएगा।

X
टीम डिजिटल /हरिभूमि भोपालCreated On: 17 Jan 2019 12:41 PM GMT Last Updated On: 17 Jan 2019 12:41 PM GMT
भोपाल। राजधानी नगर निगम गायों के अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम बनाने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसका निर्माण कब शुरू होगा और कहां बनाया जाएगा। इस संबंध कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं। बता दें अगर ऐसा हुआ तो भोपाल, देश में गायों का अंतिम संस्कार करने वाला पहला शहर बन जाएगा।
एक चर्चा के दौरान भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम गायों के लिए विश्राम घाट यानी अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम बनाने का विचार कर रही है। लेकिन अभी यह कब से और कहां बनाया जाएगा इसके बारे में कुछ तय नहीं है।
महापौर शर्मा ने चौक बाजार में स्वच्छता अभियान पर चर्चा के दौरान गायों के अंतिम संस्कार की भी बता कही। महापौर ने कहा, हमारा शहर भोपाल दो बार से स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर है।
हमारी पूर्ण जोर कोशिश है कि इस बार भी हमारा शहर ही पहले पायदान पर आए। हम कितनी भी कोशिश कर लें शहरवासियों के सहयोग के बिना कुछ संभव नहीं है। महापौर आलोक शर्मा ने करीब 200 से ज्यादा व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने और स्वच्छता में सहभागिता देने की शपथ दिलाई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story