मध्य प्रदेश समाचार : तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, काले धुएं में घिरा परिवार, दीवार के सहारे निकला बमुश्किल
हरसिद्धी मंदिर के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में स्थित एक स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से रविवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। वहीं बिल्डिंग से लगी एक कैनवास की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।

महेश मिश्रा, इंदौर। हरसिद्धी मंदिर के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में स्थित एक स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से रविवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। वहीं बिल्डिंग से लगी एक कैनवास की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 8-10 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना पंढरीनाथ थाना क्षत्र की की बताई जा रही है।
स्कूल बैग की दुकान होने के कारण आग से उठ रहा काला धुआं ऊपर की मंजिल पर स्थित फ्लैट में भरने लगा। इस दौरान बिल्डिंग में एक परिवार के छह सदस्य फंस गए। इसी बीच बिजली भी चली गई जिसकी वजह अंधेरा हो गया। एक तो रात दूसरा काले धूएं का घोर अंधेरा होने के कारण सभी लोग बमुश्किल दीवार पकड़कर बाहर आ पाए। गनीमत यह रही किसी समय पर पता चल जाने के कारण हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- short circuit Indore News Fire in shop madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य प्रदेश आज �