मध्य प्रदेश समाचार: Video इंदौर के ट्रांसपोर्ट नगर में लगी आग, 10 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में, मचा हड़कंप
नगर के कमर्शियल इलाके ट्रांसपोर्ट नगर में आज दोपहर करीब 1.15 बजे टायर की 10 से ज्यादा दुकानों में अचानक आग लग गई।

महेश मिश्रा, इंदौर। नगर के कमर्शियल इलाके ट्रांसपोर्ट नगर में आज दोपहर करीब 1.15 बजे टायर की 10 से ज्यादा दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर के साथ ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 4 फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
इस दौरान आग से बचने के लिए आसपास की दुकानों से कर्मचारी अंदर रखे ट्रक के टायर बाहर लाने लगे। छोटी से आग ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया। टायर दुकानों में लगी आग का धुंआ दूर से ही नजर आ रहा था। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में हड़कंप मच और लोग आसपास की दुकानों में रखे सामान को बचाने और आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद करने लगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Indore Transport Nagar Fire in tyre shops टायर की दुकान में आग ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमप�