मोदी मंत्रिमंडल में फग्गन सिंह कुलस्ते को मिली इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी
नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री) कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय और थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री का जिम्मा दिया गया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री) को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भोपाल। मोदी मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री) कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय और थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री का जिम्मा दिया गया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री) को इस्पात मंत्रालय और प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री) संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से जीते फग्गन सिंह कुलस्ते को इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है। कुलस्ते पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इन्हें बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है।
बता दें, गुरुवार शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। आज यानी शुक्रवार को शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी है। इस दौरान मोदी सरकार कई अहम फैसले ले सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App