मध्य प्रदेश / वोटिंग से पहले कांग्रेस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का तंज
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान इंदौर 5 विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Nov 2018 1:02 PM GMT Last Updated On: 28 Nov 2018 1:02 PM GMT
'वक्त है बदलाव का' नारे के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में उतरी कांग्रेस पर तंज कसते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को कहा कि सूबे में भाजपा के 15 वर्षीय शासनकाल में विकास के लिये बदलाव की शुरूआत काफी पहले हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस को यह बात अब जाकर समझ आयी है।
महाजन ने यहां ओल्ड पलासिया क्षेत्र में मतदान के बाद संवाददाताओं के एक सवाल पर कहा कि प्रदेश में (भाजपा के राज में) विकास के लिये परिवर्तन तो कब से शुरू हो चुका है। लेकिन यह बात इनकी (कांग्रेस नेताओं को) समझ में अब आ रही है।
इंदौर क्षेत्र की भाजपा सांसद ने कहा कि सूबे में (भाजपा के राज में) विकास हुआ है और ऐसी सड़कें बनी हैं जो इनके राज (पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल) में नहीं थीं। यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार वह सूबे के चुनावी माहौल को किस तरह देखती हैं।
महाजन ने जवाब दिया कि मैं अब तक के अपने अनुभव के आधार पर कह सकती हूं कि काम करने वाले नेताओं को मतदाता अब पहचानने लगे हैं। इस बार खासकर युवाओं में मतदान को लेकर खूब उत्साह है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan sumitra mahajan interview shivraj singh chauhan मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सुमित्र�
Next Story