चुनावी सभा में कन्फ्यूज़ हुए राहुल गांधी, 24 घंटे में अपने बयान से पलटकर सफाई में पेश की ये दलील
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने बीते सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहन के बेटे कार्तिकेय चौहन पर पनामा घोटाले में शामिल होने आरोप लगाया।
जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजनीतिक भाषण में अपने बेटे का नाम घसीटे जाने पर नाराज हो गए। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ आज मानहानि का केस करने का दावा किया है।
राहुल गांधी ने दिए गए बायन पर 24 घंटों के भीतर ही सफाई दी है। अपने बयान पर सफाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि वह कन्फ्यूज़ हो गए थे।
BJP mein itna brashtachaar hai ki main kal confuse ho gaya tha. Madhya Pradesh ke CM ne Panama nahi kiya unhone to e tendering aur vyapam scam kiye hain: Rahul Gandhi on his earlier remark that MP CM's son was named in Panama papers (file pic) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/wzqWm4vQQk
— ANI (@ANI) October 30, 2018
पनामा मामले में सीएम शिवराज सिंह के बेटे नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के बेटे का नाम है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इतने भ्रष्टाचार है कि मैं कल कन्फ्यूज़ हो गया था। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया उन्होंने तो एक टेंडरिंग और व्यापम घोटाला किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Elections 2018 Assembly elections Rahul Gandhi Madhya Pradesh cm Shivraj Singh chauhan Shivraj singh chauhan son Kartikey Chauhan panama papers leak vyapam scam tendering scam bjp Corruption chhattisgarh Raman singh bjp congress Defamation Case Kartikey Chauhan Jhabua मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 राहुल गांधी सीएम शिवराज सिंह चौहान पनामा घोटाला