Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MP Election Results / कांग्रेस गवर्नर से मुलाकत कर, पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के (Madhya Pradesh Election Results) नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) पार्टी ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटों पर कब्जा कर लिया है।

MP Election Results / कांग्रेस गवर्नर से मुलाकत कर, पेश करेगी सरकार बनाने का दावा
X

मध्यप्रदेश में चुनाव के नतीजे (Madhya Pradesh Election Results) घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) पार्टी ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटों पर कब्जा कर लिया है।

मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12 बजे गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेगें।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा 108 सीटे हासिल करने में सफल हो पाई है। जबकि कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा किया है, लेकिन पूर्ण बहुमत से दो सीटें दूर रही।

वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 2, समाजवादी पार्टी (SP) ने 3 और अन्य पार्टी ने 4 सीटें हासिल की है। इसी बीच बसपा चीफ मायावती ने भाजपा को रोकने के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

जिसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनाने की राह आसान हो गई है। जानकारी के लिए बताते चले कि मध्य प्रदेश में कल का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा जिस समय रुझान सामने आ रहे थे उस दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

मध्यप्रदेश पार्टी सीटें...

पार्टी- सीटें

बहुजन समाज पार्टी (BSP)- 2

बीजेपी (BJP)- 109

कांग्रेस (Congress)- 114

समाजवादी पार्टी (SP)- 1

निर्दलीय- 4

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story