Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे : ये हैं चुनाव आयोग के लेटेस्ट रूझान, पढ़ें पूरा अपडेट

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सभी 230 सीटों की मतगणना में दोपहर तक के रुझान में विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तारुढ़ भगवा पार्टी भाजपा का सत्ता हासिल करने का मुकाबला लगभग बराबरी का चल रहा है।

मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे : ये हैं चुनाव आयोग के लेटेस्ट रूझान, पढ़ें पूरा अपडेट
X
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सभी 230 सीटों की मतगणना में दोपहर तक के रुझान में विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तारुढ़ भगवा पार्टी भाजपा का सत्ता हासिल करने का मुकाबला लगभग बराबरी का चल रहा है।
कांग्रेस 109, भाजपा 111 और बहुजन समाज पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर दो बजे तक रुझान के अनुसार कांग्रेस 109 सीटों पर बढ़त पर है जबकि भाजपा के उम्मीदवार 111 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का चल रहा है और हर एक दो घंटे में दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर बदल रहा है। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पांच सीटों पर, गोडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार दो सीटों पर, समाजवादी पार्टी एक सीट पर, बहुजन संर्घषन दल एक सीट पर तथा तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
प्रदेश में कुल 230 सीटों पर मतदान हुआ है और सभी सीटों के रुझान प्राप्त हो गये हैं। प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी दफा सत्ता की दौड़ में हैं। मुख्यमंत्री चौहान अपनी बुधनी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
प्रदेश भाजपा सरकार के 11 मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, रुस्तम सिंह, लालसिंह आर्य, अंतर सिंह आर्य, बालकृष्ण पाटीदार, ओम प्रकाश धुर्वे, दीपक जोशी, विजय शाह, रामपाल सिंह, शरद जैन, जयंत मलैया और नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अजय सिंह अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा (भाजपा) ग्वालियर की भितरवार सीट से 502 मतों से पीछे चल रहे हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा में 165 सीटें भाजपा, 58 सीटें कांग्रेस, चार सीटें बसपा तथा तीन सीटें पर निर्दलीय विधायकों के खाते में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story