मेरा काम है रचनात्मक सहयोग, चौकीदारी करने की जिम्मेदारी हमारी: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Formeer CM Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने प्रदेश के राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने प्रदेश के राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस की। प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष भी मजबूत है, हमारे पास 109 विधायक हैं।
Former Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan: Vipaksh bhi mazboot hai, humare paas 109 vidhayak hain. Mera kaam hai rachnaatmak sahyog, chowkidari karne ki zimmedaari humari hai. #AssemblyElectionResults2018 pic.twitter.com/BQJK814yw8
— ANI (@ANI) December 12, 2018
उन्होंने आगे कहा कि मेरा काम है रचनात्मक सहयोग, चौकीदारी करने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि हमें 13 साल प्रदेश की जनता के लिए काम करने का मौका मिला इसके लिए शुक्रिया। लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार। इसके लिए हम तैयारियां शुरू करेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर शुभकामनाएं देते हुए और कहा कि प्रदेश में हमने जो योजनाएं जनता के हित के लिए चलाई हैं हम आग्रह करते हैं कि कांग्रेस उसे ठीक से चलाए।
मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले कहा कि राज्य में हमने बहुमत प्राप्त नहीं किया है इसलिए हम सरकार बनाने की दावेदारी पेश नहीं कर रहे हैं और हार के लिए अपने आप को जिम्मेदार ठहराया।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा (Madhya Pradesh Election Results 2018) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 109 सीटे हासिल करने में सफल हो पाई। वहीं कांग्रेस ने 114 सीटे अपने नाम की है।
यह भी पढ़ें- भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस को मिला बसपा और समाजवादी पार्टी का साथ
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा को रोकने के लिए बहुजन समाज पार्टी (SBP) और समाजवादी पार्टी (SP) ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला कर किया है।
कमलनाथ (Kamal Nath) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकत की और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh madhya pradesh election result madhya pradesh election 2018 Formeer CM Shivraj Singh Chouhan madhya pradesh election result 2018 madhya pradesh assembly election results madhya pradesh news madhya pradesh result madhya pradesh assembly madhya pradesh election news madhya pradesh cm madhya pradesh chunav madhya pradesh chunav parinam madhya pradesh chunav result madhya pradesh election commission madhya pradesh samachar madhya pradesh results 2018 Jyotiraditya Scindia Kamal Nath Anandiben