मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे 2018 : भाजपा को मिले कांग्रेस से ज्यादा वोट, लेकिन नहीं बन रही सरकार, जानिए पूरा गणित
मध्य प्रदेश समेत पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे आ गए हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। यहां कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं, वहीँ भारतीय जनता पार्टी (भाजप) को 109 सीटें ही मिल पाई हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2018 (Madhya Pradesh Election Result 2018) आने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। यहां कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) को 109 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि मध्य प्रदेश के नतीजों (MP Election Result 2018) के मुताबिक भाजपा (BJP) या कांग्रेस किसी भी एक राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। लेकिन कुछ अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
इन सब के बीच मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजों में एक बड़ी रोचक बात निकल कर आ रही है। मध्य प्रदेश में अगर वोटिंग परसेंटेज के हिसाब से देखा जाए तो जनता ने कांग्रेस की बजाए भाजपा (BJP) को अधिक समर्थन दिया है।
हालांकि ये बात अलग हैं कि भाजपा मध्य प्रदेश में वोटिंग परसेंटेज को सीटों में बदल पाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके आलावा मध्य प्रदेश में नोट (NOTA) भी एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं भाजपा और कांग्रेस के वोटिंग परसेंटेज का पूरा गणित -
जानिए किसको मिले कितने वोट
भारतीय चुनाव आयोग (election commission of india) के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस को कुल 15595153 वोट मिले हैं। वहीँ भाजपा को कुल 15642980 वोट मिले हैं। इसके आलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 1911642 मत मिले हैं।
मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे 2018 वोटिंग परसेंटेज
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को मिले कुल वोटों से हमें अंदाजा लग जाता हैं कि यहां भाजपा को कांग्रेस से 47827 वोट अधिक मिले हैं। इस आंकड़े को अगर हम वोट परसेंटेज में परिवर्तन करें तो ये आंकड़ा कुछ इस प्रकार दिखाई देगा।
भाजपा वोट परसेंटेज - 41.0%
कांग्रेस वोट परसेंटेज - 40.9%
बसपा वोट परसेंटेज - 5.0%
क्या रहा कारण
आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा का मत प्रतिशत कांग्रेस से अधिक हैं लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं और भाजपा को 109 सीटें मिल पाई हैं। इसलिए आंकड़ों के लिहाज से मध्य प्रदेश में सत्ता की बागडोर कांग्रेस को मिलनी तय है।
इन आंकड़ों के पीछे एक बड़ी वजह ये भी हैं कि मध्य प्रदेश के नतीजों (MP Election Result 2018) में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीद्वारों में हार-जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं रहा है।
इसके आलावा यहां कांग्रेस के कुछ उम्मीदवार बेहद कम अंतर से जीते हैं। वहीं भाजपा के कुछ उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहे हैं।
इतनी महिलाएं थी मैदान में -
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 (Madhya Pradesh Assembly Election 2018) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने इस बार 24 महिलाओं को मैदान में उतारा था। मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2018 (Madhya Pradesh Election Result 2018) के मुताबिक भाजपा की 11 महिलाएं ही जीत दर्ज कर पाई हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की महिला उम्मीदवारों के जीत का प्रतिशत 50 फीसदी से कम रहा।
इतने युवा चेहरे
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 22 युवा चेहरों पर भी दावं खेला था। इनमें से 13 युवाओं ने जीत दर्ज की है। इसलिए युवाओं की जीत का प्रतिशत 50 से अधिक रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh madhya pradesh election result madhya pradesh election 2018 madhya pradesh election result 2018 madhya pradesh assembly election results madhya pradesh news madhya pradesh result madhya pradesh assembly madhya pradesh election news madhya pradesh cm madhya pradesh chunav madhya pradesh chunav parinam madhya pradesh chunav result madhya pradesh election commission madhya pradesh samachar madhya pradesh results 2018 Bharatiye Janata Party BJP मध्य प्रदेश मध्य