MP Election Result 2018 / शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजभवन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपने लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गवर्नर आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा सौंप दिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजभवन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपने लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गवर्नर आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा सौंप दिया है।
गवर्नर को इस्तीफा सौंपने के बाद शिवराज सिंह ने कहा कि मैं अब मुक्त हो गया हूं, मैं अब फ्री हूं। मैंने सम्माननीय गवर्नर को अपना इस्तीफा दे दिया है। हार की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से मेरी है। मैंने कमल नाथ जी को जीत की बधाई दी है।
Shivraj Singh Chouhan: Ab mein mukt hoon, I am free. I have tendered my resignation to the honourable Governor. The responsibility of defeat is totally mine. I have congratulated Kamal Nath ji pic.twitter.com/Zuek1cSGGa
— ANI (@ANI) December 12, 2018
इससे पहले शिवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगें क्योंकि हमारे पास बहुमत नहीं है।
मालूम हो कि मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 109 सीटे ही जीत पाई, जबकि कांग्रेस ने 114 सीटों पर अपना कब्जा तो जमाया लेकिन बहुमत से 2 सीटे दूर रह गई।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) की चीफ मयावती ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनाने की राह आसान हो गई है। आज कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर मुलाकात करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Shivraj Singh Chauhan resigns shivraj singh chouhan resignation MP Result Madhya Pradesh Election MP Result Today MP Assembly Result Congress Result in MP BJP result in MP madhya pradesh mp election result mp election madhya pradesh election result madhya pradesh election results result of mp election 2018 Madhya Pradesh samachar breaking news latest news mp election results madhya pradesh election 2018 mp election news mp election 2018 madhya pradesh election result 2018 mp result electi