MP Result 2018 : 11 महिलाएं 13 युवा और मध्य प्रदेश में भाजपा के वोट परसेंट का खेल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 24 महिलाओं को मैदान में उतारा। इनमें से 11 महिलाओं ने जीत दर्ज की। जीत का प्रतिशत 50 फीसदी से कम रहा।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 (Madhya Pradesh Assembly Election 2018) के दौरान भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भाजपा (BJP) ने 24 महिलाओं को उतारा। मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2018 (Madhya Pradesh Election Result 2018) आने के बाद इनमें से 11 महिलाओं ने जीत दर्ज की। जीत का प्रतिशत 50 फीसदी से कम रहा। जबकि भाजपा ने 22 युवा चेहरों को टिकट दिया। इनमें से 13 युवा चुनाव जीते। इस प्रकार जीत का प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक रहा है। इसके साथ प्रदेश में भाजपा का वोट परसेंट (Madhya Pradesh BJP Vote Percentage) बढ़ गया है।
भाजपा की ये महिलाएं प्रत्याशी जीतीं - (BJP Women Candidates Win)
यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, कृष्णा गौर गोविंदपुरा भोपाल, लीना जैन बासौदा, मनीषा सिंह जैतपुर, राजश्री सिंह शमशाबाद, मीना सिंह मानपुर, गायत्री राजे पवार देवास, नंदनी मरावी सिहोरा, मालिनी गौड़ इंदौर- 4, ऊषा ठाकुर महू, नीना वर्मा धार से चुनाव जीतीं हैं।
भाजपा की ये महिलाएं प्रत्याशी हारीं - (BJP Women Candidates Loss)
अर्चना सिंह छतरपुर, अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, रंजना बघेल मनावर, ललिता यादव मलहरा, ममता मीणा चाचौड़ा, रजनी प्रजापित भांडेर, सरला रावत सबलगढ़, फातिमा सिद्धिकी भोपाल उत्तर, अनुपमा नेताम बैहर, प्रतिभा सिंह बरगी, मंजू राजेन्द्र दादू नेपानगर, गीता उईके घोड़ा डोंगरी, निर्मला भूरिया पेटलावद के नाम शामिल हैं।
भाजपा के ये इन युवाओं को मिली सफलता (BJP Youth Candidates Win)
भाजपा के जो युवा चुनाव जीते उनमें आकाश विजयवर्गीय इंदौर 3, विक्रम हर्ष सिंह रामपुर बघेलान, राहुल सिंह खरगापुर, नीरज दीक्षित महाराजपुर, दिव्यराज सिंह सिरमौर, राकेश गिरी टीकमगढ़, राजेश प्रजापति चंदला, शरदेंदु तिवारी चुरहट, शरद कोल ब्यौहारी, विष्णु खत्री बैरसिया, दिनेश राय मुनमुन सिवनी, प्रणय पांडे बहोरीबंद, आशीष शर्मा खातेगांव।
भाजपा के ये युवा प्रत्याशी हारे - (BJP Youth Candidates Loss)
अनिल फिरोजिया, मुदित शेजवार सांची, अरविंद पटेरिया राजनगर, राजेश वर्मा गुनौर, रामप्यारे कुलस्ते निवास, आशीष ठाकुर जुन्नारदेव, नागरसिंह चौहान अलीराजपुर, अजीत बौरासी घट्टिया, सुधीर यादव सुरखी।
इन नेता पुत्रों को मिली सफलता (Madhya Pradesh Big Leaders Win)
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री हर्ष सिंह के पुत्र विक्रम सिंह, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र सकलेचा के पुत्र ओमप्रकाश सकलेचा, रीवा महाराज पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह के पुत्र दिव्यराज सिंह, चंदला विधायक आरडी प्रजापति के पुत्र राजेश प्रजापति, पूर्व विधायक स्व. प्रभात पांडे के पुत्र प्रणय पांडे। इसके अलावा स्व. राजमाता सिंधिया की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया, विस अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी के पुत्र अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री सत्येन्द्र पाठक के पुत्र एवं संजय पाठक।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh madhya pradesh election result madhya pradesh election 2018 madhya pradesh election result 2018 madhya pradesh assembly election results madhya pradesh news madhya pradesh result madhya pradesh assembly madhya pradesh election news madhya pradesh cm madhya pradesh chunav madhya pradesh chunav parinam madhya pradesh chunav result madhya pradesh election commission madhya pradesh samachar madhya pradesh results 2018 Bharatiye Janata Party BJP मध्य प्रदेश मध्य