मध्य प्रदेश दौरा : बोले अमित शाह, ये चुनाव कांग्रेस को मध्य प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेकनें का चुनाव है
होशंगाबाद रैली के बाद एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस को मध्य प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेकनें का चुनाव है।

Madhya Pradesh Election 2018
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। शाह 14 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर होशंगाबाद, सतना, रीवा, डिण्डौरी और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ये चुनाव कांग्रेस को मध्य प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेकनें का चुनाव है : श्री अमित शाह #ShahInMadhyaPradesh
— BJP (@BJP4India) October 15, 2018
होशंगाबाद रैली के बाद एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस को मध्य प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेकनें का चुनाव है। कांग्रेस के बंटाधार सीएम के काल में 2,900 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता था अब 45,000 मेगावॉट का उत्पादन होता है।
ये भी पढ़ें - AMU विवाद : बीजेपी सांसद की छात्रों को चेतावनी, आतंकियों के लिए नमाज पढ़ने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं
वहीं दूसरी तरफ होशंगाबाद में रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी, बीएसपी और सपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि हमारा दायित्व है कि आने वाले 50 सालों तक पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाए।
अगले महीने यहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Amit Shah Madhya Pradesh Election 2018 BJP election rally Hoshangabad Madhya Pradesh Digvijay singh Congress madhya pradesh madhya pradesh assembly polls madhya pradesh assembly election rajpath bjp अमित शाह रीवा मध्य प्रदेश कांग्रेस भाजपा अमित शाह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होशंगाबाद मध्यप्रदेश चुनाव 2018 अस�