मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की पांचवी सूची, सरताज सिंह को भी उतारा मैदान में
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस बार कांग्रेस ने होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से सरताज सिंह को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस बार कांग्रेस ने होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से सरताज सिंह को मैदान में उतारा है।
इसी के साथ कांग्रेस ने राज्य की सभी 230 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी में 16, तीसरी सूची में 13 और चौथी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज सरताज सिंह ने आज ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। सरताज सिंह शिवराजसिंह चौहान सरकार में मंत्री में भी रहे हैं।
इससे पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 177 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
Congress releases fifth list of 16 candidates for the upcoming assembly elections in Madhya Pradesh. Sartaj Singh who has joined Congress from BJP to contest from Hoshangabad constituency. pic.twitter.com/OynQEqTLcI
— ANI (@ANI) November 8, 2018
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 साल से सत्ता में है। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा।
आरक्षण के विरोध में खड़ा किया गया सपाक्स संगठन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में जोर शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश में लगा है।
मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जिन पर 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- assembly election 2018 madhya pradesh assembly election 2018 madhya pradesh election 2018 madhya pradesh election congress congress candidate list congress digvijay singh sartaj singh jyotiraditya scindia shivraj singh sartaj singh hindi news breaking news india news विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव