Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों तीसरी सूची, इन दिग्गजों पर खेला दांव

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 32 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र से पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की  उम्मीदवारों तीसरी सूची, इन दिग्गजों पर खेला दांव
X

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 32 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पहली सूची में 177 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

मध्य प्रदेश के इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है।

इसी के साथ भाजपा ने देपालपुर विधानसभ से मनोज पटेल, इंदौर- 4 से मालिनी गौंड, इंदौर- 1 से सुदर्शन गुप्ता, इंदौर-2 से रमेश मेंदोला और इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया का टिकट बरकरार रखा है।

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और उससे पहले पिछले शनिवार को भी कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 साल से सत्ता में है। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा।

आरक्षण के विरोध में खड़ा किया गया ये संगठन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में जोर शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश में लगा है।

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जिन पर 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story