एयर इंडिया की फ्लाइट में परोसा कॉकरोच वाला भोजन, पैसेंजर ने खींचा फोटो
ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन में कॉकरोच मिलने की खबर तो आपने पहले भी सुनी होगी, पर यह मामला उससे जरा हटकर है। अब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के खाने में कॉकरोच मिलने की खबर है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 2 Feb 2019 4:41 PM GMT
भोपाल। ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन में कॉकरोच मिलने की खबर तो आपने पहले भी सुनी होगी, पर यह मामला उससे जरा हटकर है। अब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के खाने में कॉकरोच मिलने की खबर है।
भोपाल से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के खाने में आज कॉकरोच मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ताज्जुब की बात तो यह है कि फ्लाइट क्रू मेंबर को इसकी जानकारी देने के बाद भी उसने कॉकरोच वाला खाना अन्य दूसरे यात्रियों को दे दिया।
एयर इंडिया की फ्लाइट-AI63 के यात्री रोहित चौहान ने जैसे ही खाने के लिए अपना पैकेट खोला, उनके खाने में एक मरा हुआ कॉकरोच मिला। उन्होंने बताया मैंने तुरंत इसकी जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर को दी और खाना वापस कर दिया।
इसके बाद भी सभी यात्रियों को उसी तरह के पैकेट का खाना दिया गया जैसा मेरा था। रोहित ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी एयर इंडिया को भी दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story