खेत में मिली खून से लथपथ महिला की लाश, गांव में फैली सनसनी
लालबर्रा थाना के अंतर्गत ग्राम बघेली में खून से लथपथ एक महिला की लाश खेत में मिली है। लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला के गले को चाकू से रेता गया है। जिससे हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

X
rashmiCreated On: 8 Jun 2019 4:20 AM GMT
बालाघाट। लालबर्रा थाना के अंतर्गत ग्राम बघेली में खून से लथपथ एक महिला की लाश खेत में मिली है। लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला के गले को चाकू से रेता गया है। जिससे हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
बताया जाता है कि बगोली निवासी गीता केवट नाम की महिला के गले में धारदार हथियार से वार करके शव को उसके ही घर के पास खेत में फेंक दिया गया। महिला विगत 10 सालों से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। महिला का एक लड़का और 3 लड़कियां भी हैंं। हालांकि जांच में जुटी पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story