Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मेघा परमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा, दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

मध्य प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार ने यूरोप (Europe) के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस (Mount Elbrus) को फतेह किया है। ढाई महीने पहले एवरेस्ट फतह करने के बाद 8 अगस्त को मेघा के हाथ एक और बड़ी उप​लब्धि लगी है।

मेघा परमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा, दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
X

भोपाल। मध्य प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार ने यूरोप (Europe) के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस (Mount Elbrus) को फतेह किया है। ढाई महीने पहले एवरेस्ट फतह करने के बाद 8 अगस्त को मेघा के हाथ एक और बड़ी उप​लब्धि लगी है। अब उन्होंने यूरोप के 18510.44 फीट ऊंचे पर्वत एल्ब्रुस चढ़ाई 8 अगस्त को स्थानीय समया अनुसार सुबह 10.14 बजे पूरी की। उनकी टीम में अरुण, आशा, महिपाल, सतीश और शेखर भी शामिल थे।


मेघा ने इस अभियान की शुरुआत 5 अगस्त से की थी। इसके बाद फाइनल समिट के लिए वे 8 अगस्त को रात 1 बजे निकलीं और फिर सुबह 10.14 पर चोटी पहुंचकर समिट किया। सीहोर जिले के ग्राम भोजनगर की मोघा ने यूरोप के सबसे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस पर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। मेघा ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ 'ट्रस्ट मी' समाज बेटियों पर भरोसा करें और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। मेघा परमार एक सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

बता दें 22 मई 2019 को मेघा परमार ने विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत मांउट एवरेस्ट को फतेह करने वाली प्रदेश की पहली बेटी बनी है। मध्य प्रदेश मंत्री मंडल द्वारा मेघा का सम्मान 3 जून 2019 को किया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story