मध्यप्रदेश समाचार: दो मकानों में देर रात लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ घर का सामान
शहर से 10 किलोमीटर दूर हाटपिपलिया में शनिवार देर रात दो मकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग से घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 8 April 2019 11:08 AM GMT
अरविंद चौकसे, देवास। शहर से 10 किलोमीटर दूर हाटपिपलिया में शनिवार देर रात दो मकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग से घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई।
देवास शहर से 10 किलोमीटर दूर हाटपिपलिया विधानसभा के ग्राम पंचायत सिरोल्या में दो किसानों गेंदालाल चौधरी और संतोष सोनी के मकान में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ठ नही हो पाया है।

वहीं फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दोनों मकान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दोनों घरों का सब सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले एक घर में आग लगी फिर आग ने पड़ोस के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। भयानक आग पर काबू पाने के लिए देवास सहित आसपास से भी दमकल पहुंची साथ ही आग की जानकारी लगते ही SDM जीवनसिंह रजक और क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story