Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मध्यप्रदेश समाचार: राहुल गांधी को पोस्टर में बताया भावी पीएम, लिखा - रामभक्त बनवाएंगे मंदिर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की यात्रा करने वाले हैं, लेकिन उनकी इस यात्रा से पहले राजधानी में लगा एक पोस्टर सबका ध्यान खींच रहा है। इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। इसके साथ ही वे भोपाल से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि गांधी आठ को जंबूरी मैदान में किसानों के साथ संवाद करेंगे।

मध्यप्रदेश समाचार: राहुल गांधी को पोस्टर में बताया भावी पीएम, लिखा - रामभक्त बनवाएंगे मंदिर
X

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की यात्रा करने वाले हैं, लेकिन उनकी इस यात्रा से पहले राजधानी में लगा एक पोस्टर सबका ध्यान खींच रहा है। इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। इसके साथ ही वे भोपाल से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि गांधी आठ को जंबूरी मैदान में किसानों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के किसान आएंगे और राज्य सरकार द्वारा ‘जय किसान ऋण माफी योजना’ लागू करने के लिए राहुल का अभिनंदन करेंगे।’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी इसमें शामिल होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story