मध्य प्रदेश में मंत्री पद के लिए घमासान, नाराज विधायक ने दी इस्तीफे की चेतावनी
मध्य प्रदेश में भले ही कांग्रेस 15 सालों के बाद सत्ता में आ गई है। लेकिन उसके लिए सत्ता में बने रहना इतना आसान नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के ही एक विधायक ने मंत्री पद न मिलने के कारण अपने इस्तीफे की चेतावनी दे डाली।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Dec 2018 3:18 PM GMT
मध्य प्रदेश में भले ही कांग्रेस 15 सालों के बाद सत्ता में आ गई है। लेकिन उसके लिए सत्ता में बने रहना इतना आसान नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के ही एक विधायक ने मंत्री पद न मिलने के कारण अपने इस्तीफे की चेतावनी दे डाली।
बदनावर सीट से विधायक राजवर्धन सिंह ‘दत्तीगांव’ (Rajyavardhan Singh Dattigaon) ने मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री पद न देकर कांग्रेस ने क्षेत्र की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति के कारण मुझसे मंत्री पद छीना गया है।
इसके जवाब में मैं इस्तीफा दे दूंगा। मैं भी अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री या बड़े नेता का बेटा या रिश्तेदार होता तो आज मैं भी मंत्री बन जाता। उनका निशाना सीधे तौर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयवर्धन सिंह की ओर था।
आगे उन्होंने इस बात को साफ तौर से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के रिश्तेदार उमंग सिंघार, सुभाष यादव के बेटे सचिन यादव को मंत्री पद दे दिया गया। मेरे पिता साधारण व्यक्ति थे इसलिए मुझे मंत्री पद नहीं दिया गया। यह मेरा नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता का अपमान है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Madhya Pradesh Assembly Madhya Pradesh News Madhya Pradesh Congress Kamalnath Congress Kamalnath News Kamalnath Chief Minister Kamalnath Cabinet Cabinet Ministers Cabinet Minister in MP Cabinet Minister in Madhya Pradesh Cabinet Ministers List Madhya Pradesh Cabinet Ministers List MP Cabinet Ministers List Rajvardhan Singh Jaivardhan SIngh Madhya Pradesh News Madhya Pradesh Samachaar Indore News कैबिनेट मंत्री कैबिन�
Next Story